Please wait

भाकपा माओवादियों की मांग, गौतम अडाणी हों गिरफ्तार

ऐसे उद्योगपति की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही उनकी संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया जाए।

16 Feb 2023

भाकपा माओवादियों की मांग, गौतम अडाणी हों गिरफ्तार

रांची। भाकपा माओवादियों ने सुर्खियों में बने उद्योगपति गौतम अडाणी पर जनता की गाढ़ी कमाई लूटने और डुबोने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

भाकपा माओवादियों के उत्तर सब जोनल ब्यूरो (दंडकारण्य) के प्रवक्ता मंगली ने बुधवार देर रात कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से मौज-मस्ती और सत्ता का दुरुपयोग करने वाले गौतम अडाणी की हिंडनबर्ग रिपोर्ट आते ही शेयर बाजार में उनकी सम्पत्ति औंधे मुंह गिर गयी। यह कैसे संभव हुआ?

एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए मंगली ने कहा कि भारत में अमीरों की संपत्ति सट्टा बाजार पर निर्भर है। वह बैलून की तरह है, जो हवा में उड़ती जा रही है। इससे लाखों करोड़ों रुपये डूबते जा रहे हैं। ऐसे उद्योगपति की गिरफ्तारी की जाए। साथ ही उनकी संपत्ति का राष्ट्रीयकरण किया जाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News